बेहद महंगे हैं ये बॉलीवुड सिंगर्स, शाहरूख-सलमान से भी ज्यादा लेते हैं फीस
India Daily Live
10 Mar 2024
ज्यादा करते हैं चार्ज
आपको लगता होगा कि शादी या प्राइवेट फंक्शन में आने का चार्ज बॉलीवुड सुपरस्टार ज्यादा लेते होंगे, तो आप गलत हैं.उनसे भी ज्यादा चार्ज ये सिंगर्स करते हैं.
शाहरूख-सलमान करते हैं इतना चार्ज
एक शादी में परफॉर्म करने का शाहरूख और सलमान 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. इसके साथ ही उन्हें बुलाने के लिए चार्टर्ड प्लेन रुकने आदि की व्यवस्था का खर्च अलग से करना पड़ता है.
इनसे भी ज्यादा पैसा लेते हैं ये सिंगर्स
हम आपको ऐसे बॉलीवुड सिंगर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड सुपर स्टार्स से भी ज्यादा चार्ज करते हैं.
अरिजीत सिंह
सिंगर अरिजीत सिंह एक शादी में परफॉर्म करने का 5 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं.
एपी ढिल्लो
सिंगर एपी ढिल्लो की बात करें तो यह अपने एक परफॉर्मेंस का 4 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं.
दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ किसी शादी याद फंक्शन में आने का 3.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.
बादशाह
सिंगर बादशाह एक शादी में परफॉर्म करने का 90 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं.
नेहा कक्कड़ और हनी सिंह
हनी सिंह और नेहा कक्कड़ दोनों ही पार्टी में परफॉर्मेंस का 75-75 लाख रुपये चार्ज करते हैं.
मीका सिंह
मीका सिंह एक पार्टी में आने का 60 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं.