प्रियंका से लेकर अनिल कपूर तक, ईद के खुमारी में दिखा बॉलीवुड


Babli Rautela
31 Mar 2025

अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर ने अपनी स्टोरीज पर ईद मुबारक की शुभकामनाएं पोस्ट कीं

अनिल कपूर

    अनिल कपूर ने लिखा, 'अल्लाह हमारी प्रार्थना स्वीकार करे, हमारी कमियों को माफ करे और हम सभी को खुशी, शांति और समृद्धि प्रदान करे. आइए कृतज्ञता और दयालुता के साथ जश्न मनाएं'.

मुनव्वर फारुकी

    मुनव्वर फारुकी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'ईद मुबारक.'

मोहसिन खान

    मोहसिन खान ने अपने परिवार के साथ फोटो शेयर करते हुए ईद-उल-फितर के शुभ त्योहार पर शुभकामनाएं दीं.

फरहान अख्तर

    फरहान अख्तर ने अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. वे एथनिक आउटफिट में नजर आए. कैप्शन में लिखा था, 'हम सभी एक ही चांद के नीचे सपने देखते हैं... ईद मुबारक.'

प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक छोटे कटोरे में खजूर की तस्वीर पोस्ट की. कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ईद मुबारक मनाने वाले सभी लोगों को! आपके लिए प्यार और रोशनी भेज रही हूं'.

सोनम कपूर

    सोनम कपूर ने अपनी स्टोरीज पर ‘ईद मुबारक’ की शुभकामनाएं पोस्ट कीं.

फरदीन खान

    फरदीन खान ने अपनी मां और बच्चों के साथ एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जैसा कि दुनिया भर में कई लोगों के लिए यह पवित्र समय समाप्त हो रहा है, हम संयम की सुंदरता, बलिदान की शांत शक्ति और उस शांति का सम्मान करते हैं जो हमें खुद के और एक-दूसरे के करीब लाती है.'

More Stories