रजनीकांत की ‘कुली’ 400 करोड़ पार, किन फिल्मों को चटाई धूल


Babli Rautela
21 Aug 2025

वॉर 2 को दी मात

    ‘कुली’ ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ा, जिसने वर्ल्डवाइड 298 करोड़ रुपये कमाए थे.

स्काई फोर्स को छोड़ा पीछे

    अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की ‘स्काई फोर्स’ ने 150.01 करोड़ रुपये कमाए, पर ‘कुली’ ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.

सितारे जमीन पर भारी

    आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ ने जून 2025 में 267.5 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन ‘कुली’ की कमाई ने इसे पीछे छोड़ दिया.

हाउसफुल 5 से आगे

    अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने 288.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन ‘कुली’ ने इसे भी आसानी से पार कर लिया.

रेड 2 को मात दी

    अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने 237.46 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया, जिसे ‘कुली’ ने आसानी से तोड़ दिया.

सिकंदर से आगे निकली

    सलमान खान की मार्च 2025 में रिलीज ‘सिकंदर’ ने 184.89 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन ‘कुली’ ने इस आंकड़े को पार कर नया कीर्तिमान बनाया.

महावतार नरसिम्हा को पछाड़ा

    जुलाई 2025 की एनिमेटेड हिट ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 279.5 करोड़ रुपये कमाए, पर ‘कुली’ ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

रजनीकांत का जलवा बरकरार

    ‘कुली’ की 404 करोड़ रुपये की कमाई ने साबित कर दिया कि रजनीकांत का स्टारडम आज भी बॉक्स ऑफिस पर राज करता है.

More Stories