कभी 500 रुपये थी महीने की कमाई, आज इतने करोड़ के मालिक हैं कपिल शर्मा
किसी फिल्म से कम नहीं कॉमेडियन की कहानी
भारत के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है.
आज हैं इतने करोड़ के मालिक
कभी 500 रुपये महीने की कमाई करने वाले कपिल आज 280 करोड़ के मालिक हैं.
देश के सबसे अमीर सेलिब्रिटीज में शुमार
आज के समय में कपिल शर्मा देश के सबसे अमीर सेलिब्रिटीज में शुमार हैं.
आर्थिक तंगी में बीता कपिल का बचपन
पंजाब के अमृतसर में जन्मे कपिल का बचपन आर्थिक तंगी में बीता.
कम उम्र में ही करने पड़े छोटे-मोटे काम
परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि कपिल को कम उम्र में ही छोटे-मोटे काम करने पड़े.
कभी महीने की थी 500 रुपये सैलरी
उन्होंने एक पीसीओ में 500 रुपये महीने की नौकरी की और कपड़ा मिल में भी काम किया.
हमेशा से रहा अभिनय और कॉमेडी का जुनून
लेकिन कपिल के दिल में हमेशा से अभिनय और कॉमेडी का जुनून था.
कॉमेडी के दम पर जीता लोगों का दिल
उन्होंने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी कॉमेडी के दम पर लोगों का दिल जीता.
'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से हुए पॉपुलर
कपिल को पहली बड़ी सफलता 2007 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीतने से मिली थी.