69 की उम्र में बोनी कपूर ने घटाया 26 किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैंस
ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैंस
बोनी कपूर ने अपने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया है.
26 किलो वजन किया कम
उन्होंने बिना जिम जाए या कोई भारी-भरकम वर्कआउट किए 26 किलो वजन कम किया है.
लेटेस्ट तस्वीरें हुई वायरल
उनकी ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
फोटोज में दिखे पहले से ज्यादा फिट
जिनमें वह पहले से कहीं ज़्यादा फिट और स्टाइलिश नजर आ रहे हैं.
बोनी कपूर की फैंस ने की तारीफ
फैंस उनके इस नए लुक की तारीफ कर रहे हैं और यह जानने को एक्साइटेड हैं कि आखिर बोनी ने इतना बड़ा बदलाव कैसे किया.
बिना एक्सरसाइज के किया वेट लॉस
रिपोर्ट्स के मुताबिक बोनी कपूर ने अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करके यह कमाल किया.
रात का खाना छोड़ा
उन्होंने रात का खाना पूरी तरह छोड़ दिया और इसके बजाय हल्का सूप लेना शुरू किया.
ब्रेकफास्ट में करते हैं ये चीजें शामिल
उनका नाश्ता भी बेहद सिंपल है, जिसमें फल, जूस और ज्वार की रोटी शामिल है.