बिग बॉस 19 में मचाएंगी धमाल, कौन हैं AI मॉम काव्या मेहरा?


Antima Pal
23 Jul 2025

AI इन्फ्लूएंसर बनेंगी सलमान के शो का हिस्सा?

    खबर है कि भारत की पहली AI इन्फ्लूएंसर काव्या मेहरा इस शो में हिस्सा ले सकती हैं.

इस बार 5.5 महीने तक चलेगा शो

    यह शो अगस्त 2025 में शुरू होने वाला है और 5.5 महीने तक चलेगा, जो अब तक का सबसे लंबा सीजन होगा.

फैंस हुए एक्साइटेड

    काव्या की संभावित एंट्री ने फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है.

‘AI मॉम’ के नाम से मशहूर हैं काव्या मेहरा

    चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं काव्या मेहरा, जिन्हें ‘AI मॉम’ कहा जा रहा है?

इंसान नहीं है काव्या

    काव्या मेहरा कोई इंसान नहीं, बल्कि आर्टिस्ट्स नेटवर्क द्वारा बनाई गई एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डिजिटल अवतार हैं.

भारत की पहली AI मॉम

    वह भारत की पहली AI मॉम हैं, जिन्हें असली मांओं के अनुभवों और कहानियों के आधार पर डिजाइन किया गया है.

मॉडर्न मॉम की जिंदगी को दर्शाती हैं काव्या

    काव्या मॉडर्न मॉम की जिंदगी को दर्शाती हैं, जिसमें प्यार, परिवार, खाना, और निजी जिंदगी का तालमेल दिखता है.

सोशल मीडिया मौजूदगी ने बनाया खास

    उनकी सोशल मीडिया मौजूदगी ने उन्हें खास बनाया है, जहां वह वेलनेस, ट्रैवल, टेक, और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर कंटेंट बनाती हैं.

ब्रांड्स को प्रमोट करने में भी हैं माहिर

    इंस्टाग्राम पर उनके 4600 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह ब्रांड्स को प्रमोट करने में भी माहिर हैं.

More Stories