SEBI के निशाने पर क्यों आए अरशद वारसी? पत्नी समेत 59 लोग बैन
Babli Rautela
30 May 2025
पंप एंड डंप स्कीम का खुलासा
सेबी की जांच में सामने आया कि अरशद और उनके परिवार ने साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड के शेयरों की कीमत कृत्रिम रूप से बढ़ाई. भ्रामक YouTube वीडियो और पेड कैंपेन के जरिए निवेशकों को गुमराह किया गया.
मनीष मिश्रा की भूमिका
मनीष मिश्रा ने झूठी खबरें फैलाने के लिए YouTube चैनलों का इस्तेमाल किया. व्हाट्सएप चैट से पता चला कि मिश्रा ने अरशद और उनके परिवार के खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर किए.
अरशद का दावा और सेबी का जवाब
अरशद ने दावा किया कि वे ट्रेडिंग में नए थे, लेकिन सेबी ने पाया कि उन्होंने अपने और परिवार के खातों से ट्रेडिंग की. सेबी ने उनके दावे को खारिज किया.
आरोपियों पर कार्रवाई
सेबी ने 7 लोगों पर 5 साल और 54 लोगों पर 1 साल का बैन लगाया. गौरव गुप्ता और साधना बायो ऑयल्स ने करोड़ों का मुनाफा कमाया, जबकि मनीष मिश्रा पर 5 करोड़ का जुर्माना लगा.
भ्रामक YouTube वीडियो का खेल
8 मार्च 2022 से 30 नवंबर 2022 तक YouTube चैनलों ने साधना ब्रॉडकास्ट की झूठी तारीफ की. भ्रामक वीडियो के बाद शेयर बेचकर मुनाफा कमाया गया.
निवेशकों के लिए सबक
सेबी ने निवेशकों को सोशल मीडिया की अफवाहों से बचने और तथ्यों की जांच करने की सलाह दी. यह मामला स्टॉक मार्केट में जल्दबाजी के जोखिम को उजागर करता है
सावधानी बरतें
सेबी की कार्रवाई शेयर बाजार में पारदर्शिता को बढ़ावा देती है. निवेशकों को सूझबूझ से निवेश करने की सलाह दी गई है.