भतीजी समारा से प्रियंका चोपड़ा तक, आलिया भट्ट को आई जन्मदिन की बधाई


Babli Rautela
16 Mar 2025

आलिया भट्ट का जन्मदिन

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कल 15 मार्च को अपना 32वां जन्मदिन मनाया.

बॉलीवुड हस्तियों ने भेजा प्यार

    एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनके परिवार के सदस्यों के अलावा, करीना कपूर, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी उनके जन्मदिन पर उन्हें प्यार भेजा.

समारा साहनी ने दी शुभकामनाएं

    आलिया भट्ट की भतीजी समारा ने कुछ पारिवारिक तस्वीरें साझा कीं और आलिया के चेहरे पर दिल बनाते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक आलिया मामी. आपसे बहुत प्यार करती हूं.'

करीना कपूर ने बताया पसंदीदा लड़की

    करीना ने इंस्टाग्राम पर आलिया के साथ एक मजेदार तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

प्रियंका चोपड़ ने लुटाया प्यार

    प्रियंका ने गुलाबी साड़ी में आलिया की एक शानदार तस्वीर साझा की और लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, खूबसूरत लड़की. हमेशा मुस्कुराती रहो.'

सामंथा ने आलिया पर बरसाया प्यार

    सामंथा रुथ प्रभु ने आलिया को सूरज की किरण कहा और लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, प्रिय @aliaabhatt.'

कैटरीना ने भी दी बधाई

    कैटरीना ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं @aliaabhatt. आप जैसी हैं, वैसे ही खूबसूरती और चमक से चमकती रहें.'

आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट ने 13 मार्च को पैपराजी के साथ अपना जन्मदिन पहले ही मना लिया. उन्होंने केक काटा जिसमें रणबीर कपूर भी शामिल हुए.

More Stories