इन लोकसभा और राज्यसभा सीटों से सांसद थे अब तक के सभी प्रधानमंत्री


India Daily Live
14 May 2024

नरेंद्र मोदी

    2014 से अब तक भारत के प्रधानमंत्री यूपी के वाराणसी से लोकसभा सांसद है.

मनमोहन सिंह

    मनमोहन सिंह 1991 से 2019 तक लगातार पांच बार असम से राज्यसभा सांसद थे.

अटल बिहारी वाजपेयी

    अटल बिहारी वाजपेयी दस बार लोक सभा तथा दो बार राज्यसभा के सदस्य थे. इनका संसदीय क्षेत्र लखनऊ था.

इंद्र कुमार गुजराल

    पंजाब में जन्मे इंद्र कुमार गुजराल बिहार राज्यसभा के सदस्य थे.

एच डी देवगौड़ा

    एच डी देवगौड़ा प्रधानमंत्री बनने के बाद कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद बने थे.

नरसिंह राव

    पी.वी. नरसिम्हा राव 1991-1996 तक भारत के प्रधानमंत्री थे. वो आंध्र प्रदेश के नांदयाल से सासंद थे.

चंद्रशेखर

    जननायक के नाम से प्रसिद्ध देश के प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर यूपी के बलिया से लोकसभा के सांसद थे.

विश्वनाथ प्रताप सिंह

    विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रधानमंत्री रहते वक्ते यूपी के फतेहपुर से सांसद थे.

राजीव गांधी

    1984-1989 तक भारत के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी यूपी के अमेठी से सांसद थे.

चौधरी चरण सिंह

    चौधरी चरण सिंह एक दिन भी प्रधानमंत्री के रूप में संसद नहीं जा पाए. वो बागपत से सांसद थे.

मोरारजी देसाई

    1977 में देश के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई गुजरात के सूरत निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद थे.

इंदिरा गांधी

    1966से 1977 बीच भारत के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी यूपी का रायबरेली से सांसद थी.

लाल बहादुर शास्त्री

    लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे. वो इलाहाबाद सीट से सांसद थे.

गुलजारीलाल नंदा

    27 मई 1964-9 जून 1964 और 11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966 तक ही देश के प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा गुजरात के साबरकांठा से सांसद रहे .

पंडित जवाहरलाल नेहरू

    देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू फूलपुर से सांसद थे.

More Stories