कौन हैं ग्रेग एबेल? जो वॉरेन बफे के बाद बनेंगे अरबों डॉलर कंपनी के CEO
Princy Sharma
04 May 2025
वॉरेन बफे
वॉरेन बफे, जो लगभग 60 सालों से बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और CEO हैं, 2025 के अंत तक रिटायर हो जाएंगे.
ग्रेग एबेल
वॉरेन बफे ने ऐलान किया है कि कंपनी की कमान ग्रेग एबेल को सौंपी जाएगी, जो फिलहाल गैर-बीमा कारोबार के वाइस चेयरमैन हैं.
कब की घोषणा?
ग्रेग एबेल पिछले 20 सालों से बर्कशायर से जुड़े हैं और 2018 उन्हें बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया गया था.
अकाउंटिंग की डिग्री
ग्रेग एबेल, कनाडा के एडमंटन में पैदा हुए और पेशे से अकाउंटेंट हैं. उन्होंने University of Alberta अकाउंटिंग में डिग्री ली है
बर्कशायर हैथवे एनर्जी
ग्रेग एबेल को ऊर्जा , रेलवे और रिटेल बिजनेस का गहरा अनुभव है. वह पहले 'बर्कशायर हैथवे एनर्जी' के CEO रह चुके हैं.
नेटवर्थ
ग्रेग एबेल की कुल संपत्ति लगभग 1 अरब डॉलर (8,300 करोड़ रुपये) है. वे खेल प्रेमी हैं और अपने बेटे की हॉकी और बेसबॉल टीमों के कोच भी हैं.
डील्स में निभाई खास रोल
उन्होंने कई बड़ी डील्स में अहम भूमिका निभाई है, जैसे कि जापान की 5 बड़ी कंपनियों में निवेश और BHE में हिस्सेदारी बेचने का फैसला.
BOD से नहीं मिली मंजूरी
हालांकि, वॉरेन बफे ने उन्हें अगला CEO घोषित कर दिया है, लेकिन अब भी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मंजूरी मिलनी बाकी है.