1 अक्टूबर से बदलेंगे बल्क FD के नियम!
3 करोड़ की FD पर नया नियम
अगर आप बैंक में 3 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की रकम फिक्स्ड डिपॉजिट में लगाने की तैयारी कर रहे हैं, तो 1 अक्टूबर 2026 से कुछ नियम बदलने वाले हैं. RBI ने बल्क डिपॉजिट से जुड़ी ब्याज दरों को लेकर बैंकों के लिए नई व्यवस्था तय की है.
वेबसाइट पर पहले दिखेगी ब्याज दर
नए सिस्टम के तहत बैंकों को हर कामकाजी दिन बल्क डिपॉजिट की लागू ब्याज दरें अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करनी होंगी. जानकारी सुबह 10 बजे तक उपलब्ध करानी होगी.
एक जैसे डिपॉजिट पर एक जैसी दर
RBI के नए प्रावधानों में एक अहम बात यह है कि एक ही दिन बैंक द्वारा स्वीकार किए गए समान प्रकार के बल्क डिपॉजिट पर एक जैसी ब्याज दर लागू होनी चाहिए.
क्या हर बड़ी FD पर एक ही ब्याज मिलेगा?
ऐसा जरूरी नहीं है. बैंक कुछ परिस्थितियों में अलग-अलग ब्याज दरें जारी कर सकते हैं. खास तौर पर डिपॉजिट की लिक्विडिटी विशेषताओं में अंतर होने पर LCR यानी Liquidity Coverage Ratio से जुड़े प्रावधानों का असर पड़ सकता है.
आम FD वालों पर कितना असर?
अगर आप 1 लाख, 5 लाख या 25 लाख रुपये जैसी सामान्य रकम की FD कराते हैं, तो इन नए बल्क डिपॉजिट नियमों से सीधे तौर पर कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
बड़ी रकम लगाने वालों के लिए जरूरी सावधानी
3 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की FD कराने वालों के लिए 1 अक्टूबर से बैंक की वेबसाइट पर उस दिन की ब्याज दर देखना महत्वपूर्ण होगा. निवेश करने से पहले दर और FD की शर्तों को ध्यान से जांचना बेहतर रहेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
साथ ही FD की रसीद और दूसरे दस्तावेजों में दर्ज ब्याज दर को भी जांचें. बड़ी रकम के निवेश में बैंक की घोषित दर और जमा के समय लागू दर के रिकॉर्ड को संभालकर रखना आगे किसी विवाद की स्थिति में उपयोगी हो सकता है.