RBI गवर्नर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए पूरी डिटेल


Gyanendra Sharma
09 Dec 2024

नए आरबीआई गवर्नर

    संजय मल्होत्रा नए आरबीआई गवर्नर होंगे. सरकार ने उन्हें नियुक्त करने का फैसला कर लिया है.

कितनी सैलरी मिलेगी?

    कई लोगों के मन में ये सवाल होगा कि उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी?

ढ़ाई लाख रुपए सैलरी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीआई गवर्नर को हर महीने ढ़ाई लाख रुपए सैलरी मिलती है. इसके साथ ही गवर्नर को और भी कई सुविधाएं मिलती हैं.

घर और गाड़ी

    आरबीआई गवर्नर को सैलरी के अलावा सरकारी घर और गाड़ी मिलती है. साथ ही कई तरह की और सुविधाएं मिलती हैं.

आरबीआई गवर्नर की नियुक्ति

    भारतीय रिजर्व बैंक में सबसे बड़ा पद गवर्नर का होता है. आरबीआई गवर्नर की नियुक्ति रिजर्व बैंक अधिनियम के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा की जाती है.

कौन हैं संजय मल्होत्रा?

    संजय मल्होत्रा ​​1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं. उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है.

अमेरिका से पोस्ट ग्रेजुएशन

    इसके साथ ही प्रिंसटन विश्वविद्यालय, अमेरिका से पब्लिक पॉलिसी में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. इसके पहले वे कई विभाग में काम कर चुके हैं.

More Stories