Buzzing Stocks: गुरुवार को Wipro, BSE से लेकर IRM Energy के स्टॉक्स मचाएंगे बवाल, कराएंगे मोटी कमाई?


Gyanendra Tiwari
27 Mar 2025

गुरुवार को किस शेयर पर रहेगी नजर

    गुरुवार को शेयर बाजार में किन स्टॉक्स पर निवेशकों की ज्यादा नजर रहेगी आइए उन शेयरों के बारे में जानते हैं.

WIPRO

    WIPRO ने ब्रिटेन के सबसे बड़े फीनिक्स ग्रुप के साथ 500 मिलियन पाउंड का 10-वर्षीय रणनीतिक सौदा जीता है.

BSE

    बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बोर्ड की बैठक 30 मार्च को होगी.

IRM Energy

    IRM Energy ने रीगैसीफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस (आरएलएनजी) की आपूर्ति के लिए शेल एनर्जी इंडिया के साथ 5 साल का अनुबंध किया है.

NBCC

    एनबीसीसी ने महात्मा फुले नवीकरणीय ऊर्जा एवं अवसंरचना प्रौद्योगिकी के साथ एक रणनीतिक MoU साइन किया है.

NHPC

    कंपनी ने हिमाचल प्रदेश में पार्बती II जलविद्युत परियोजना (4x200 मेगावाट) की यूनिट 3 (200 मेगावाट) का परीक्षण पूरा कर लिया है.

Indian Hotels Company

    कंपनी ने नीदरलैंड स्थित अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी IHOCO BV में 9 मिलियन डॉलर की इक्विटी निवेश की है.

Torrent Power

    कंपनी ने अपनी 10 सहायक कंपनियों के इक्विटी शेयर 474.26 करोड़ रुपये में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टोरेंट ग्रीन एनर्जी को बेचे.

डिस्क्लेमर

    इस खबर को सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखा गया है. हम किसी को कहीं भी निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे हैं.

More Stories