Buzzing Stocks: TCS, Bharti Airtel समेत इस कंपनी के शेयर काटेंगे बवाल, गिरते बाजार में लगाएंगे लंबी छलांग!
Gyanendra Tiwari
12 Mar 2025
शेयर बाजार पर रहेगी नजर
12 मार्च को किन शेयरों पर निवेशकों की बाझ जैसी नजर रहेगी.
TCS
कंपनी ने कमर्शियल रियल एस्टेट फर्म दर्शिता साउथर्न इंडिया हैप्पी होम्स में 2,250 करोड़ रुपये में 100% हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की.
Bharti Airtel
एयरटेल ने भारत में अपने ग्राहकों तक स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं पहुंचाने के लिए स्पेसएक्स के साथ समझौते की घोषणा की.
Rail Vikas Nigam
कंपनी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की 554.64 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बन गई है.
Zota Health Care
कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिए अपनी सहायक कंपनी दवाइंडिया हेल्थ मार्ट के 1.33 लाख इक्विटी शेयर 55.39 करोड़ रुपये में खरीदे हैं.
IREDA
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उधार योजना को बढ़ाने पर विचार करने के लिए बोर्ड की बैठक 17 मार्च को होगी.
TVS Motor Company
भारतीय गुणवत्ता प्रबंधन फाउंडेशन ने अन्य निवेशकों को शेयरों के आवंटन के बाद, इसमें टीवीएस की हिस्सेदारी घटकर 18.18% रह गई है.
Adani Green Energy
कंपनी की सहायक कंपनी Adani Solar Energy Ap Eight ने आंध्र प्रदेश के कडप्पा में 250 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना चालू की है.
ONGC NTPC Green
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने ONGC NTPC Green द्वारा अयाना रिन्यूएबल पावर में 100% शेयरों के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है.
डिस्क्लेमर
इस स्टोरी को सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है. हम किसी को कहीं भी निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे.