बच्चों को कार की फ्रंट सीट पर बैठाना कितना खतरनाक?


Princy Sharma
26 Dec 2024

कार दुर्घटना

    21 दिसंबर को नवी मुंबई में एक कार दुर्घटना में एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई, जो को-ड्राइवर सीट पर बैठा था.  बच्चे की मौत एयरबैग के कारण लगी चोटों से हुई.

सड़क हादसे

    भारत में हर साल सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों की संख्या बढ़ रही है. बच्चों को कार में बैठाते समय अब और ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है.

एयरबैग सुरक्षा

    बच्चों को को-ड्राइवर सीट पर बैठाते समय, सीट को जितना हो सके पीछे करें. इससे बच्चे और एयरबैग के बीच दूरी बढ़ेगी और चोट का खतरा कम होगा.

सीटबेल्ट

    इस बात का ध्यान रखें कि बच्चा सही तरीके से सीटबेल्ट पहने हो. शोल्डर बेल्ट को गले और कंधे के बीच सही स्थान पर और लैप बेल्ट को जांघों पर रखें.

उम्र का ध्यान दें  

    बच्चों को 13 साल से पहले फ्रंट सीट पर बैठाना सुरक्षित नहीं है. बच्चा सीट पर बैठकर घुटने स्वाभाविक रूप से सीट के किनारे से मुड़े होने चाहिए.

लैप बेल्ट

    लैप बेल्ट को बच्चे की कूल्हे की हड्डी पर होना चाहिए, पेट के ऊपर नहीं. इसके साथ शोल्डर बेल्ट को बच्चे के शरीर के पास होना चाहिए और यह गले और कंधे के बीच सही स्थान पर होना चाहिए.

कैसे बच्चों को बिठाएं

    बच्चा पूरी तरह से सीट के पीछे बैठा होना चाहिए और उसके घुटने सीट के किनारे पर मुड़े हुए होने चाहिए. यह सुनिश्चित करता है कि बच्चा सुरक्षित और आरामदायक स्थिति में है.

More Stories