अचानक बदल गया है मौसम, ड्राइवर न करें ये 8 गलतियां
टायर प्रेशर रोज चेक करें
गर्मियों में टायर पर बड़ा असर पड़ता है. इसलिए बाहर जाने से पहले कार की पहिए जरुर चेक कर लें.
स्पीड सीमित रखें और दूरी बढ़ाएं
रात के समय खास कर लोगों को लगता है स्पीड में गाड़ी चलाएंगे तो कुछ नहीं होगा. सड़कें पूरी खाली मिलेंगी. ऐसा कुछ नहीं रात हो या दिन गाड़ी चलाते समय स्पीड का ध्यान रखें.
फॉग लैंप हमेशा ऑन रखें
चुकी फिलहाल कई राज्यों में बारिश हो रही है तो लो-विज़िबिलिटी के दौरान फॉग लैंप ही सबसे ज़्यादा मदद करते हैं.
वाइपर और वॉशर फ्लूइड चेक करें
बारिश में शीशा जल्दी धुंधला होता है, इसलिए वाइपर सही काम कर रहे हों.
शीशे पर धुंध हटाने के लिए डिफॉगर का उपयोग करें
डिफॉगर से कांच कुछ सेकंड में साफ हो जाता है और नजर बेहतर रहती है.
बैटरी की कंडीशन जरूर जांचें
बैटरी ज्यादा गर्म ना हो इसका ख्याल रखें. इसकी वजह से कहीं डिस्चार्ज होने की जगह ब्लास्ट ना कर जाए.
बच्चों को गोद में या आगे बैठाना
'बच्चा तो छोटा है, गोद में रख लेंगे' – एयरबैग और ब्रेकिंग के समय यह सबसे खतरनाक हो जाता है. बच्चों को हमेशा पीछे सेफ्टी सीट पर बिठाएं.
सीट बेल्ट न लगाना
'बस शहर के अंदर तो जा रहा हूं' या 'पीछे बैठे हैं तो क्या' – ये सोच जानलेवा है. हर बार, हर सीट पर बेल्ट लगाएं.
ड्रिंक एंड ड्राइव
'एक तो बनता है यार' – ये एक पेग सैकड़ों परिवारों को रोने पर मजबूर कर सकता है. शराब पीकर ड्राइविंग कभी नहीं, चाहे जितनी भी कम हो.