षटतिला एकादशी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, दूर होंगी आपकी समस्याएं
मेष राशि
मेष राशि के लोग इस विशेष दिन पर नहाने के पानी में तिल डालकर स्नान करें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग एकादशी तिथि के दिन सफेद तिल के लड्डू का दान करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग तिल और गुड़ से बने लड्डुओं का दान करें.
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र या जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए षटतिला एकादशी के दिन प्रातः स्नान-ध्यान के बाद ॐ नमो भगवते नारायणाय मंत्र का 108 बार जाप करें.
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग वैवाहिक जीवन में सुख-प्राप्ति के लिए जल में तिल मिलाकर तुलसी पौधे को अर्पित करें.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए घर में तिल से हवन करें.
तुला राशि
तुला के राशि के लोगों को एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु के मन्दिर में पीले रंग का वस्त्र दान करना चाहिए.
वृश्चिक राशि
आय में वृद्धि के लिए वृश्चिक राशि के लोग तिल में शक्कर और घी मिलाकर भगवान विष्णु का भोग लगाएं.
धनु राशि
अच्छे स्वास्थ्य के लिए एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करें और पूजा के समय जल में तिल मिलाकर श्रीहरि को अर्पित करें.
मकर राशि
दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के लिए पंचामृत में तिल मिलाकर भगवान विष्णु को भोग लगाएं.
धनु राशि
एकादशी तिथि के दिन तिल का उबटन लगाएं और फिर स्नान-ध्यान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें.
मीन राशि
नौकरी, व्यवसाय या परीक्षा में सफलता के लिए भगवान विष्णु को तुलसी दल और तिल अर्पित करें.