आज प्रदोष व्रत की शाम राशि के अनुसार कर लें ये काम, मिलेगा धन और बढ़ेगा मान-सम्मान
India Daily Live
01 Aug 2024
आज है सावन का पहला प्रदोष
1 अगस्त दिन गुरुवार को सावन 2024 का पहला प्रदोष पड़ रहा है. इस दिन राशि के अनुसार कुछ उपायों को करने से जीवन में सफलता मिलती है.
मेष राशि
आज के दिन लाल रंग के वस्त्र, मसूर की दाल आदि का दान करें.
वृषभ राशि
इस राशि वालों को गेहूं, सफेद रंग के कपड़े, मिश्री, चीनी और मखाने आदि का दान करें.
मिथुन राशि
इस राशि वालों को हरे रंग के वस्त्र, हरा चारा और बाजरा या चमेली के तेल का दान करना चाहिए.
कर्क राशि
इस राशि वालों को दूध, दही, सफेद चावल, कमल का फूल, चीनी आदि का दान करना चाहिए.
सिंह राशि
प्रदोष व्रत के दिन गेहूं, गुड़, दलिया आदि का दान करें.
कन्या राशि
शिक्षा से संबंधित सामग्री का दान किसी जरूरतमंद को करें तो आपको लाभ होगा.
तुला राशि
प्रदोष व्रत के दिन सफेद कपड़े, चावल का दान करें.
वृश्चिक राशि
इस राशि वालों को काले चावल (जंगली चावल) या ताले का दान करें.
धनु राशि
इस राशि वालों को जरूरतमंद व्यक्ति को शहद, नारंगी रंग के वस्त्र, केसर या दूध का दान करें.
मकर राशि
इस राशि वालों को नीला वस्त्र, छाता, जूता, चप्पल आदि का दान करना चाहिए.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को उड़द की दाल, काला तिल या फिर नीले रंग के वस्त्र का दान करें.
मीन राशि
प्रदोष व्रत के दिन बेसन, शहद, किताब या पीली वस्तु का दान आपके लिए शुभ रहेगा.