गुप्त नवरात्रि की प्रतिपदा आज, राशि के अनुसार करें ये कार्य


Mohit Tiwari
10 Feb 2024

मेष राशि

    आप किसी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कपूर के एक टुकड़े पर दो फूल वाली लौंग रखकर जला दें.

वृषभ राशि

    पीपल के वृक्ष के नीचे आज सरसों के तेल का दीपक जलाना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा.

मिथुन राशि

    प्रातः काल सूर्योदय के समय घी का दीपक जलाकर सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें.

कर्क राशि

    इस राशि के जातक आज सफेद वस्त्र धारण कर नए काम की शुरुआत करें.

सिंह राशि

    सिंह राशि के जातक आज सूर्य को अर्घ्य देकर दिन की शुरुआत करें.

कन्या राशि

    सुबह उठकर सबसे पहले गौ माता के दर्शन कर दिन की शुरुआत करें.

तुला राशि

    इस राशि के जातक प्रातः काल स्नान करने के ठीक बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृश्चिक राशि

    आज आप हनुमान जी को पीला सिंदूर का लेप लगाएं.

धनु राशि

    आज के दिन आप मां लक्ष्मी को पांच हल्दी की गांठ अवश्य भेंट करें.

मकर राशि

    आज हो सके तो अपना समय गरीबों के साथ बिताएं और उनकी मदद करें.

कुंभ राशि

    आज किसी शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल से चौमुखा दीपक जलाएं.

मीन राशि

    आज आप किसी भी काम की शुरुआत पीले वस्त्र धारण करके ही करें.

More Stories