राशि के अनुसार होलिका दहन पर करें ये कार्य, जीवन में रंग रहेगा बरकरार
India Daily Live
23 Mar 2024
मेष राशि
एक जटा वाले नारियल में अपनी समस्या कहते हुए कलावा लपेट लें. इसे घर के मंदिर में रखकर इसको कुमकुम लगाएं और अक्षत व बताशों से पूजन करें. इसके बाद इसको होलिका दहन की अग्नि में अर्पित कर दें.
वृषभ राशि
होली की अग्नि में मिश्री की आहुति दें. इसके साथ ही हालिका की अग्नि 11 परिक्रमा करें.
मिथुन राशि
होलिका दहन में गेहूं की बाली और चना अर्पित करें.
कर्क राशि
इस दिन सफेद तिल और चावल की आहुति होलिका दहन में देनी चाहिए.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को लोबान होलिका दहन में अर्पित करनी चाहिए. इसके साथ ही आपको जौ भी डालते हुए होलिका की अग्नि की 29 परिक्रमा करनी चाहिए.
कन्या राशि
हरे पान के पत्ते या हरी इलायची को होलिका की अग्नि में आहुति दें. इसके साथ ही 7 बार होलिका की परिक्रमा करें.
तुला राशि
होलिका की अग्नि में कपूर की आहुति देने के साथ ही 21 बार होलिका की परिक्रमा करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोगों को चने के दाल की आहुति देनी चाहिए. इसके साथ ही 28 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए.
धनु राशि
इस राशि वालों को चने की आहुति देनी चाहिए. इसके साथ ही 23 परिक्रमा भी लगानी चाहिए.
मकर राशि
होलिका की अग्नि में काले तिल की आहुति दें. इसके साथ ही होलिका की 15 परिक्रमा करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को काली सरसों की आहुति देनी चाहिए.इसके साथ ही 25 बार होलिका की परिक्रमा करें.
मीन राशि
होलिका की अग्नि में पीले सरसों की आहुति दें. इसके साथ ही 9 बार परिक्रमा भी करें.