समय से पहले मौत का कारण हैं ये आदतें, स्वामी प्रेमानंद महाराज ने बताई ये बात


Mohit Tiwari
21 Mar 2024

कर्म होते हैं जिम्मेदार

    प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि कुछ कर्म व्यक्ति की आयु को कम कर देते हैं.

कर दें त्याग

    इस कारण इनका त्याग करना ही एक मात्र उपाय है.

दुराचारी स्वभाव

    जो भी शास्त्रों की अवहेलना करते हैं और ईश्वर में विश्वास नहीं करते हैं. गुरु का भी अपमान करते हैं और स्वभाव से दुराचारीी होते हैं. उनकी आयु कम हो जाती है.

अपवित्र आहार लेना

    अगर कोई जूठा और अपवित्र आहार या फिर मांस-मदिरा से अपने दिन की शुरुआत करते हैं, उनकी आयु भी कम होने लगती है.

नाखून चबाने की आदत

    जिन लोगों के अंदर दांत से नाखून चबाने या फिर बेवजह कागज या कपड़ा फाड़ने और बैठे-बैठे पैर हिलाने की आदत होती है, उनकी आयु कम हो जाती है.

शाम के समय सोना और खाना

    जो भी लोग शाम के समय सो जाते हैं उनकी आयु कम हो जाती है. इसके साथ ही जो लोग शाम के समय खाना खाते हैं, वे लोग भी ज्यादा उम्र तक नहीं जीते हैं.

ग्रहण में सूर्य देखना

    जो लोग ग्रहण में सूर्य देखते हैं उनकी भी आयु कम हो जाती है.

कटु वचन

    शास्त्रों में अपने वचनों से किसी को कष्ट पहुंचाना महापाप की श्रेणी में आता है और जो भी ऐसा करता है उसकी आयु कम हो जाती है.

दूसरों का उपहास करना

    अगर कोई व्यक्ति निर्बल, दृष्टिहीन या निर्धन का उपहास उड़ाता है, उसकी आयु कम हो जाती है.

More Stories