कब है महाशिवरात्रि? यहां जानें सही तारीख से लेकर शुभ मुहूर्त


Antima Pal
03 Feb 2026

शिव का मिलता है खास आशीर्वाद

    यह महान शिव की रात्रि के रूप में जानी जाती है.

भक्त करते हैं भोले बाबा की अराधना

    जब भक्त व्रत रखकर रात भर जागरण करते हैं और शिव की आराधना करते हैं.

शिव-पार्वती विवाह की याद में की जाती है पूजा

    इस दिन शिव-पार्वती विवाह की याद में पूजा की जाती है, साथ ही शिव के तांडव और समुद्र मंथन में विष पीने की कथा भी जुड़ी है.

महाशिवरात्रि पर पूरी होती है मनोकामना

    फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है.

जानें इस त्योहार का शुभ मुहूर्त

    इस साल यह तिथि 15 फरवरी 2026 (रविवार) को शाम 5:04 बजे शुरू होकर 16 फरवरी 2026 (सोमवार) को शाम 5:34 बजे तक रहेगी.

15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

    चूंकि मुख्य रात्रि पूजा चतुर्दशी पर होती है और निशिता काल रात में पड़ता है, इसलिए महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी.

बेलपत्र, धतूरा, दूध अर्पित करना होता है शुभ

    इस खास दिन शिव मंदिर में बेलपत्र, धतूरा, दूध, जल इत्यादि अर्पित करना शुभ होता है.

शुभ मुहूर्त में करें भगवान शिव की अराधना

    महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त- पहला प्रहर : शाम 6:15 बजे – रात 9:28 बजे. दूसरा प्रहर : रात 9:29 बजे – सुबह 12:41 बजे

सही समय का रखें ध्यान

    इसके अलावा तीसरा प्रहर : मध्यरात्रि 12:42 बजे – मध्यरात्रि 3:54 बजे (16 फरवरी) और चौथा प्रहर : मध्यरात्रि 3:55 बजे – सुबह 7:07 बजे (16 फरवरी)

More Stories