शनि प्रकोप से बचाएंगे ये 8 उपाय
India Daily Live
16 Mar 2024
जीवन को नर्क बना देती है शनि की क्रूर दृष्टि
शनि की क्रूर दृष्टि किसी व्यक्ति के जीवन को नर्क के समान बना देती है. इस कारण शनि के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आप कुछ आसान से उपायों को अपना सकते हैं.
शहद का करें सेवन
शनि के प्रकोप से बचने के लिए आपको शहद का सेवन करना चाहिए. इसके साथ ही शहद में काले तिल डालकर किसी मंदिर में दान भी कर सकते हैं.
तिल और काले वस्त्रों का करें दान
आप शनिवार के दिन काले तिल, उड़द की दाल, काले वस्त्र और जूते आदि का दान कर सकते हैं.
कौवे को खिलाएं रोटी
आपको प्रतिदिन कौवे को रोटी खिलानी चाहिए.
इनको दें दान
आप अंधे, अपंग व्यक्ति, नौकर, सफाईकर्मियों को हमेशा खुश रखें. इसके साथ ही इनको कुछ न कुछ दान देते रहें.
हनुमान चालीसा का करें पाठ
आपको प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. इससे शनि प्रकोप से मुक्ति मिलती है.
शिव की करें उपासना
शनि के प्रकोप से बचने के लिए भगवान शिव की उपासना बेहद फलदाई होती है. आपको नियमित शिव सहस्त्रनाम या शिवपंचाक्षरी मंत्र का जाप करना चाहिए.
पीपल या शमी के पेड़ का करें पूजन
शनिवार के दिन शमी या पीपल के पेड़ का पूजन करना चाहिए. इसके साथ ही सरसों के तेल का दीपक भी प्रज्ज्वलित करना चाहिए. इन पेड़ों की पूजा से शनिदेव प्रसन्न होते हैं.
इस मंत्र का करें जाप
शनि के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रतिदिन ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें.