वट सावित्री व्रत के दिन इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगी पैसों की बारिश!


Princy Sharma
25 May 2025

वट सावित्री व्रत

    26 मई को वट सावित्री व्रत के साथ ही सोमवती अमावस्या का खास संयोग बन रहा है. इस दिन का महत्व हिंदू पंचांग में बहुत अधिक है, क्योंकि वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है.

कौन सी राशियों को मिलेगा लाभ

    इस विशेष संयोग से कुछ राशियों को अपार शुभ फल मिल सकते हैं, यानी कुछ लोगों की किस्मत चमकने वाली है. तो आइए जानते हैं कि वट सावित्री व्रत और सोमवती अमावस्या के इस संयोग से कौन सी राशियां लाभ उठा सकती हैं.

मेष राशि

    मेष राशि वालों को इस दिन लव लाइफ में सुखद अनुभव हो सकते हैं. अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा और कुछ नई खुशियों का आगमन हो सकता है.

कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय नए कार्य की शुरुआत करने के लिए बहुत शुभ है. संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है. नौकरी में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं.स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा, जिससे आप और भी ऊर्जा से भरे रहेंगे.

सिंह राशि

    सिंह राशि वालों को परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा. मां लक्ष्मी की कृपा से इस दिन धन लाभ के अवसर बनेंगे. किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिल सकता है. पैसों के मामले में यह समय बहुत ही अच्छा है.

डिस्क्लेमर

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

More Stories