उत्तर दिशा में रखें ये 3 चीजें, घर में दौड़ी चली आएंगी मां लक्ष्मी!
Princy Sharma
12 Jun 2025
उत्तर दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को धन और समृद्धि की दिशा माना जाता है. यह दिशा भगवान कुबेर की दिशा होती है.
घर की दिशा का असर
घर की दिशा ठीक होने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं.
साफ-सुथरा रखें
इस दिशा में कोई कबाड़ या भारी सामान नहीं होना चाहिए. इससे नकारात्मकता आती है और धन हानि हो सकती है.
जल तत्व से जुड़ी चीजें
जल तत्व से जुड़ी चीजें जैसे कि छोटा वाटर फाउंटेन, पानी से जुड़ी पेंटिंग या सजावटी बाउल रखना बहुत शुभ होता है.
तिजोरी
वास्तु के अनुसार तिजोरी या पैसा रखने वाली अलमारी उत्तर दिशा में होनी चाहिए. इससे आय में बढ़ोतरी होती है.
कहां रखें तिजोरी
तिजोरी ऐसी जगह रखें जहां दरवाजा उत्तर की दिशा की ओर हो. इससे धन आगमन के रास्ते खुलते हैं और घर में धन-संपत्ति बनी रहती है.
तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. इसे उत्तर दिशा में लगाने से धन की तंगी नहीं रहती.
पॉजिटिव एनर्जी
तुलसी ना सिर्फ वातावरण को शुद्ध करती है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है.