वैशाख अमावस्या जरूर दान करें ये खास चीजें, मिलेगा पुण्य और खुशहाली!


Princy Sharma
27 Apr 2025

वैशाख अमावस्या

    हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख अमावस्या खास दिन है, जब दान-पुण्य और पितृ तर्पण का महत्व बहुत बढ़ जाता है.

किन चीजों का करें दान

    इस दिन किए गए अच्छे कामों से ना सिर्फ पुण्य मिलता है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है. आइए जानते हैं कि इस अमावस्या पर किस-किस चीज का दान करना चाहिए.

ककड़ी का दान

    गर्मी में ककड़ी का दान भी किया जा सकता है. यह ताजगी और शीतलता प्रदान करता है, जिससे शरीर को राहत मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है.

चावल का दान

    चावल का दान गरीबों और जरूरतमंदों को इस दिन करना बहुत शुभ होता है. इससे घर में अन्न की कमी नहीं होती और धन-धान्य में वृद्धि होती है.

जल का दान

    जल का दान इस दिन पुण्य देने वाला होता है. खासतौर पर गर्मी में इसका दान करने से न सिर्फ पुण्य मिलता है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद भी होती है.

पंखा का दान

    गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पंखा का दान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है. इससे जरूरतमंदों को राहत मिलती है और पुण्य भी प्राप्त होता है.

घी का दान

    घी का दान इस दिन अत्यधिक लाभकारी माना गया है. यह घर में सुख-शांति और समृद्धि लाता है और साथ ही पुण्य फलों की प्राप्ति होती है.

घड़ा या मटका

    वैशाख अमावस्या के दिन घड़े या मटके का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. इसे दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वंशजों पर उनके आशीर्वाद से कृपा बनी रहती है.

वस्त्र का दान

    नए या साफ वस्त्र दान करना इस दिन खास तौर पर शुभ माना जाता है. इससे जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है. साथ ही, आयु में वृद्धि होती है और पापों का नाश होता है.

डिस्क्लेमर

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

More Stories