इन मंदिरों से करें नए साल 2024 की शुरुआत
बांके बिहारी मंदिर
वृंदावन स्थित इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण स्वयं विराजमान रहते हैं. यहां से आप अपने नए साल की शुरुआत कर सकते हैं.
सिद्धिविनायक टेंपल
माना जाता है कि हर शुभ काम की शुरुआत गणेश जी से करनी चाहिए. ऐसे में आप अपने नए साल की शुरुआत मुंबई स्थिति सिद्धिविनायक मंदिर से कर सकते हैं.
महाकाल मंदिर
उज्जैन के राजा महाकाल के मंदिर में दर्शन करके आप साल 2024 की शुरुआत कर सकते हैं. यहां पर आप चिंतामण गणेश मंदिर में भी जाकर दर्शन कर सकते हैं.
सालासर बालाजी
राजस्थान में स्थित सालासर बालाजी मंदिर से आप अपने नए साल की शुरुआत कर सकते हैं. यहां पर आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पवनपुत्र हनुमान पूरा करते हैं.
तिरुपति बालाजी
आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पहाड़क्ष पर स्थित तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर से आप अपने नए साल की शुरुआत कर सकते हैं.
वैष्णों देवी
जम्मू के कटरा में स्थित वैष्णों देवी मंदिर से भी माता के आशीर्वाद के साथ आप अपने नए साल की शुरुआत कर सकते हैं.
काशी विश्वनाथ
भगवान शिव की नगरी बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर से भी आप अपने साल की शुरुआत कर सकते हैं.
पीतांबरा माई दतिया
मध्यप्रदेश के दतिया में स्थित मां पीताम्बरा के आशीर्वाद से भी आप अपने नए साल की शुरुआत कर सकते हैं.
कामतानाथ मंदिर
आप अपने नए साल की शुरुआत चित्रकूट में कामतानाथ मंदिर के दर्शन से कर सकते हैं.