सावन में जरूर खरीदें ये 5 चीजें, भगवान शिव की बनी रहेगी कृपा!
Princy Sharma
13 Jul 2025
सावन
सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. इस समय शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास चीजे घर लाना बहुत शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी चीजें हैं जो सावन में खरीदनी चाहिए:
रुद्राक्ष
सावन में रुद्राक्ष लाने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है. इसे गंगाजल से शुद्ध करके शिव मंदिर या घर के मंदिर में रखें. इसे धारण करने से मानसिक शांति और आत्मबल मिलता है.
छोटा शिवलिंग
सावन में शिवलिंग घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है. इसे पूजा स्थान पर स्थापित कर रोज अभिषेक करें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और शिव कृपा बनी रहती है.
चांदी या तांबे का त्रिशूल
त्रिशूल लाने से मंगल ग्रह मजबूत होता है. यह नकारात्मक शक्तियों और बुरी नजर को दूर करता है. पूजा घर में इसे रखकर नियमित पूजा करें.
डमरू
शिव का प्रिय वाद्य यंत्र डमरू घर में लाना शुभ माना जाता है. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सुख-शांति आती है.
नाग-नागिन का जोड़ा
राहु-केतु की नकारात्मकता से मुक्ति पाने के लिए नाग-नागिन की मूर्ति या जोड़ा घर लाना अच्छा होता है. इससे ग्रह दोष कम होते हैं और जीवन में बाधाएं दूर होती हैं.
क्या न करें सावन में?
तामसिक भोजन जैसे मांस, मछली, लहसुन-प्याज से परहेज़ करें. सोमवार को व्रत करें और ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर शिव पूजन करें.