सावन के पहले सोमवार पर ऐसे करें पूजा, पाएं शिव जी की असीम कृपा!


Princy Sharma
01 Jul 2025

सावन

    सावन का पहला सोमवार भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे शुभ दिन माना जाता है. अगर आप इस खास दिन पर भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से करना चाहते हैं, तो जानिए कैसे करें पूजा बेहद आसान तरीकों में:

सुबहे जल्दी उठें

    ब्रह्म मुहूर्त (सुबह 4-6 बजे) में उठें. शुद्ध होकर साफ-सुथरे और सफेद या पीले कपड़े पहनें.

पूजा स्थान

    जहां शिव जी की पूजा करनी है, वहां गंगाजल छिड़कें. इससे वातावरण पवित्र हो जाता है.

शिवलिंग पर अभिषेक करें

    मिट्टी या धातु के शिवलिंग को रखें. गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से अभिषेक करें (पंचामृत). इसके बाद फिर से गंगाजल से धोएं

चढ़ाएं ये सामग्री

    बेलपत्र (त्रिपत्री), सफेद चंदन, धतूरा, आक, भांग, सफेद फूल, अक्षत (चावल) और मिठाई चढ़ाएं

मंत्र का जाप

    'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें. इसके साथ ही 'महामृत्युंजय मंत्र' भी 108 बार पढ़ें

भोग लगाएं

    शिव जी को फल, मिठाई या खीर का भोग लगाएं. परिवार की सुख-शांति और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें

विसर्जन

    पूजा के बाद मिट्टी के शिवलिंग को किसी पौधे या गमले में विसर्जित करें. पूजा में उपयोग हुए फूल, बेलपत्र भी वहीं डालें. यह शुभ और पर्यावरण के लिए भी हितकारी होता है

More Stories