क्यों रखा जाता है सकट चौथ का व्रत, जानें खास महत्व
Princy Sharma
17 Jan 2025
सकट चौथ का व्रत
सकट चौथ व्रत माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, जो भगवान गणेश और माता सकट को समर्पित होता है.
संतान की लंबी उम्र
महिलाएं इस दिन संतान की लंबी उम्र और उनके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करने के लिए व्रत रखती हैं.
निर्जला व्रत
सकट चौथ के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, यानी बिना पानी पिए पूरा दिन व्यतीत करती हैं.
चंद्रमा को अर्घ्य
व्रत के दिन चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है, जो शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे जीवन में सौभाग्य आता है.
समय
इस साल सकट चौथ का व्रत आज 17 जनवरी शुक्रवार को सुबह 4:06 बजे से शुरू होकर 18 जनवरी शनिवार को सुबह 5:30 बजे तक रहेगा.
चंद्रमा का उदय
वहीं, सकट चौथ के दिन चंद्रमा 9:09 बजे उदय होगा, तब महिलाएं उन्हें अर्घ्य देकर पूजा पूरी करती हैं
व्रत का महत्व
इस व्रत से बच्चों की आयु बढ़ती है और उनके जीवन में समृद्धि आती है. साथ ही, परिवार में खुशियां आती हैं
भगवान गणेश का महत्व
भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है और उनकी पूजा से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं.
धार्मिक मान्यता
इसके अलावा, इस व्रत को रखने से चंद्रदेव की कृपा प्राप्त होती है और मानसिक शांति मिलती है.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.