फेल होने के डर पर पाना है काबू, बाबा प्रेमानंद से जानें तरीका
India Daily Live
23 Apr 2024
भक्त लेकर आते हैं अपनी समस्या
वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में भक्त अपनी-अपनी समस्या लेकर आते हैं.
मिलता है समाधान
इन समस्याओं का समाधान प्रेमानंद जी महाराज भक्तों को देते हैं.
भक्त ने पूछ लिया यह सवाल
एक बार एक भक्त ने महाराज जी से पूछा कि असफलता और फेल होने के डर को कैसे बाहर निकालें.
महाराज जी ने दिया जवाब
इस पर प्रेमानंद महाराज ने बड़ा ही सुंदर जवाब दिया. इसके साथ ही उपाय भी बताया.
इस कारण लगता है डर
प्रेमानंद महाराज जी ने कहा कि जिस व्यक्ति में अध्यात्म का बल नहीं होता है. उसको ही भय, चिंता, शोक और घबराहट होता है.
डर से नहीं बचोगे
महाराज जी ने कहा है कि जब तक भगवान को चित्त से जोड़ेंगे नहीं तब तक आप डर से बच नहीं सकते हैं.
जरूरी है भगवान पर भरोसा
निर्भय और निडर होने के लिए आपका भगवान पर भरोसा होना काफी आवश्यक है.
ऐसे जाएगा डर
आपको मन में भाव लाना होगा कि जैसा श्रीहरि चाहेंगे वैसा ही होगा तो डर का सवाल ही नहीं उठता है.
करें नाम जप
आपको राधा नाम का जप करना चाहिए. राधा नाम का जप करने से असफलता और नकारात्मकता आपके आसपास भी नहीं आती है.