रामनवमी के दिन बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस समय करें पूजा


Princy Sharma
05 Apr 2025

रामनवमी

    कल, 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा.

भगवान राम का जन्म

    ज्योतिषियों के अनुसार, चैत्र नवरात्र के 9वें दिन भगवान राम का जन्म हुआ था. इसलिए इसे रामनवमी से जाना जाता है.

जन्म का समय

    पंचांग के मुताबिक, भगवान राम का जन्म दोपहर के समय 12 बजे कर्क लग्न और पुनर्वसु नक्षत्र में हुआ था. इस वजह से मध्य दोपहर में श्री राम की पूजा की जाती है.

दुर्लभ संयोग

    इस साल राम नवमी बहुत खास है क्योंकि नवमी तिथि के साथ पुष्य नक्षत्र, रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि का योग बन रहा है. साथ में इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में विचरण करेगा.

मुहूर्त

    चलिए जानते हैं रामनवमी के दिन किस मुहूर्त पर पूजा करना शुभ होगा.

शुभ मुहूर्त

    राम नवमी तिथि आज, 5 अप्रैल को शाम 7 बजकर 26 मिनट को शुरू होगी और 6 अप्रैल को शाम 7 बजकर 22 मिनट समाप्त होगी.

पूजा करने का समय

    6 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक भगवान श्री राम की पूजा कर सकते हैं. यह बहुत ही शुभ मुहूर्त.

मंत्रों का करें जाप

    पूजा करने के साथ रामचरितमानस करें और श्रीराम के मंत्रों का जाप जरूर करें.

डिस्क्लेमर

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

More Stories