इस पाप को भगवान भी कभी नहीं करते माफ, प्रेमानंद महाराज ने खोला राज
Babli Rautela
31 May 2025
पाप से मुक्ति की राह
जाने-अनजाने किए गए पापों से मुक्ति के लिए लोग व्रत, दान और तीर्थ यात्रा करते हैं, जो भगवान की कृपा से क्षमा हो जाते हैं.
भगवान का दयालु स्वभाव
प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि भगवान दयालु हैं और पश्चाताप करने पर अधिकांश पाप माफ कर देते हैं.
अक्षम्य पाप
महाराज के अनुसार, भक्त का अपमान करना वह पाप है जिसे भगवान कभी क्षमा नहीं करते.
भक्त का अपमान क्यों गंभीर?
संतों या भक्तों की निंदा करना भगवान के प्रेम और श्रद्धा को ठेस पहुंचाने के समान है.
अंबरीश और दुर्वासा की कथा
दुर्वासा ऋषि ने बिना कारण अंबरीश जी पर कृत्या प्रकट की, जो भगवान विष्णु के भक्त थे.
सुदर्शन चक्र का प्रहार
भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र चलाकर कृत्या को नष्ट किया और दुर्वासा को दंडित किया.
भक्त की शक्ति
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि भक्त का अपमान सबसे बड़ा पाप है, जिसे केवल भक्त ही क्षमा कर सकता है.
भगवान की सीख
भगवान ऐसे लोगों को माफ नहीं करते जो उनके भक्तों का अपमान करते हैं.
महाराज का संदेश
प्रेमानंद महाराज सिखाते हैं कि भक्तों का सम्मान करें, क्योंकि यह भगवान के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है.