दिवाली की रात आजमाएं ये 5 उपाय, खुलेंगे धन के द्वार!
दीपों की रात का महत्व
कार्तिक अमावस्या की रात घर-आंगन दीपों से सजता है. मान्यता है कि लक्ष्मी-गणेश की पूजा से सुख और खुशहाली आती है.
कब है दिवाली
दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनेगी. लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त शाम 5:54 से रात 7:50 बजे तक है.
लाल कपड़े की पोटली
पांच-पांच सुपारी, हल्दी की गांठ, कौड़ी और गोमती चक्र लाल कपड़े में बांधें. पूजा के बाद इसे चौखट पर बांधना शुभ माना जाता है.
पीपल की जड़ में दीप
शाम को सिंदूर, दही और साबुत उड़द पीपल की जड़ में रखकर दीप जलाएं. मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानी दूर होती है.
फिटकरी का उपाय
साबुत फिटकरी दुकान में चारों ओर घुमाकर उत्तर दिशा में फेंकें. कहा जाता है कि इससे नजर दोष दूर होता है.
देशी घी के दीपक
लक्ष्मी माता के सामने घी के सात या नौ मुख वाले दीपक जलाएं. मान्यता है कि इससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरती है.
काली मिर्च का उपाय
काली मिर्च के 7 या 11 दाने परिवार के सदस्यों के सिर से 7 बार उलटी दिशा में घुमाएं. फिर इन्हें दक्षिण दिशा में बाहर फेंक दें.
लक्ष्मी कृपा की आस
दीपावली की रात मां लक्ष्मी के आगमन के लिए खास मानी जाती है. श्रद्धा से पूजा और उपाय करने की परंपरा है.
Disclaimer
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.