Bhai Dooj 2026: जानें तारीख, तिलक मुहूर्त और पूजा विधि
Shilpa Srivastava
09 Nov 2026
भाई दूज 2026 कब है?
भाई-बहन के प्यार का त्योहार 11 नवंबर को है. इस दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं.
कब शुरू होगी द्वितीया तिथि?
पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि 10 नवंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 2 बजे शुरू होगी. इसी वजह से त्योहार की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस है.
कब समाप्त होगी द्वितीया तिथि?
द्वितीया तिथि का समापन 11 नवंबर 2026, बुधवार को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा. उदया तिथि के आधार पर इसी दिन भाई दूज मनाई जाएगी.
भाई दूज 2026 तिलक मुहूर्त
भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से शुरू होगा. बहनें दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक भाइयों को तिलक लगा सकती हैं.
तिलक लगाने के लिए क्या करें?
बहनें पूजा की थाली तैयार करके शुभ समय में भाई को तिलक लगाएं. इसके बाद उनकी आरती उतारें और लंबी उम्र, अच्छी सेहत और तरक्की की कामना करें.
भाई दूज का महत्व
भाई दूज पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं.
भाई दूज को इन नामों से भी जानते हैं
भाई दूज को भैया दूज और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. यह त्योहार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है.
भाई दूज पर भाई भी निभाएं अपना वादा
भाई दूज सिर्फ तिलक का त्योहार नहीं, बल्कि प्यार और विश्वास का प्रतीक भी है. इस दिन भाई अपनी बहनों को उपहार देकर हमेशा उनके साथ खड़े रहने का वादा करते हैं.