हर समस्या को दूर कर सकते हैं पं. प्रदीप मिश्रा के ये अचूक उपाय
India Daily Live
11 Mar 2024
काम में आएं बाधाएं तो करें ये उपाय
पं. प्रदीप मिश्रा ने बताया कि जिस दिन सोमवार की अष्टमी हो उस दिन 31 मूंग और 31 चावल के दाने व 31 बेलपत्र लेकर शिव मंदिर में जाएं.
मंदिर में करें ये काम
अब अपनी मनोकामना बोलते हुए 31 चावल के दानों को मंदिर की दहलीज और मूंग को नंदी भगवान के उठे हुए वाले पैर के नीचे और बेलपत्र शिवलिंग की जलधारी के पास रख दें.इससे आपके काम बनने लगेंगे.
कर्ज मुक्ति के लिए करें ये उपाय
पं. प्रदीप मिश्रा के अनुसार मंगलवार और बुधवार को कर्ज न लें. इसके साथ ही मंगलवार को भगवान शिव को मसूर की दाल चढ़ाते हुए ओम ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नमः मत्र का जाप करें. कर्ज उतर जाएगा.
दुख से मिलेगी मुक्ति
प्रदोष के दिन प्रदोष काल में बेलपत्र के वृक्ष के नीचे और अपने घर के दरवाजे की चौखट के दाई ओर दीपक जलाएं.
बीमारी से मुक्ति के लिए करें ये उपाय
किसी भी सोमवार को शमी का फूल नीलकंठेश्वर महादेव का नाम लेकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें. इसके साथ ही गाय का घी भी अर्पित करें.
धन संबंधी समस्याएं होंगी दूर
शाम को शिव मंदिर में घी का दीपक जलाने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं.
घर की कलह होगी दूर
हर सोमवार को भगवान शिव की पूजन करने से घर की कलह दूर होती है.
सारी समस्याएं होंगी दूर
भगवान शिव को कच्चा दूध अर्पित करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं.
अकाल मृत्यु से होती है रक्षा
नर्मदा नदी से निकले शिवलिंग को घर में स्थापित करके पूजन करें.इससे अकाल मृत्यु नहीं होगी.