इस महाशिवरात्रि पर करें ये छोटा सा खास उपाय, दिन-रात मां लक्ष्मी बरसएंगी धन


Ritu Sharma
24 Feb 2025

शिवलिंग के पास जलाएं शुद्ध घी का दीपक

    महाशिवरात्रि की रात किसी मंदिर जाएं और शिवलिंग के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं. इसके साथ भगवान शिव का ध्यान करें और धन-समृद्धि की कामना करें.

41 दिनों तक जारी रखें यह उपाय

    इस उपाय को महाशिवरात्रि से शुरू करके लगातार 41 दिनों तक करें. इससे महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन का आगमन बढ़ता है.

इस उपाय को रखें गुप्त

    महाशिवरात्रि के इस उपाय का किसी से जिक्र न करें. यह एक गुप्त साधना है, जो तभी फलदायी होती है जब इसे एकांत में किया जाए.

तुलसी के पास जलाएं दीपक

    महाशिवरात्रि के दिन अपने घर में लगी तुलसी के पास एक दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी से धन संकट दूर करने की प्रार्थना करें.

रात्रिकाल में करें लक्ष्मी चालीसा का पाठ

    महाशिवरात्रि की रात भगवान शिव की पूजा के बाद लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें. यह उपाय आर्थिक तंगी को दूर करता है और घर में सुख-शांति लाता है.

शिवलिंग पर जल अर्पण करें

    सुबह और रात के समय शिवलिंग पर गंगाजल या शुद्ध जल चढ़ाएं. इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और घर में खुशहाली बनी रहती है.

शिव मंत्रों का जाप करें

    महाशिवरात्रि के दिन ''ॐ नमः शिवाय'' मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे जीवन में शांति, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है.

More Stories