कैंची धाम वाले नीम करोली बाबा क्यों हैं हनुमान का अवतार?
Babli Rautela
11 Apr 2025
नीम करोली बाबा
नीम करोली बाबा को भक्त भगवान हनुमान का जीवंत रूप मानते हैं, जिनके आशीर्वाद से हर मुश्किल आसान हो जाती है.
कैंची धाम की महिमा
नैनीताल के भवाली में स्थित कैंची धाम, बाबा नीब करौरी की तपोस्थली है, जहां आज भी उनकी मौजूदगी महसूस की जाती है.
हनुमान जयंती पर भक्तों का मेला
हनुमान जयंती पर कैंची धाम में हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए उमड़ते हैं, जो उनकी कृपा से मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
बाबा की समाधि स्थल
कैंची धाम न केवल आश्रम है, बल्कि बाबा नीम करोली की समाधि का पवित्र स्थान भी है, जो भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है.
हनुमान मंदिर का आकर्षण
यहां बाबा के साथ भगवान हनुमान की मूर्ति भी विराजमान है, जिसके दर्शन से भक्तों को अपार शांति मिलती है.
चमत्कारों से भरा कैंची धाम
कैंची धाम को बाबा के चमत्कारों और रहस्यों का खजाना माना जाता है, जहां हर भक्त की पुकार सुनी जाती है.
देश-विदेश में भक्तों की आस्था
बाबा नीब करौरी के भक्त न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी हैं, जो कैंची धाम में आकर उनका आशीर्वाद लेते हैं.
सिद्धि प्राप्ति का स्थान
कहा जाता है कि बाबा नीब करौरी ने कैंची धाम में हनुमान जी की कठोर तपस्या कर सिद्धि प्राप्त की, जिससे उन्हें हनुमान का अवतार माना गया.