रामनवमी के दिन चमकने वाली हैं इन 5 राशियों की किस्मत
रामनवमी 2025 का शुभ संयोग
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 6 अप्रैल 2025 को चैत्र शुक्ल नवमी पर रामनवमी मनाई जाएगी. यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के साथ शुभ योगों से और खास बन रहा है.
सुकर्मा और सर्वार्थ सिद्धि योग का प्रभाव
पंचांग के मुताबिक, रामनवमी पर सुकर्मा योग शाम 6:55 तक रहेगा. साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि पुष्य योग और रवि योग का महासंयोग दिनभर प्रभावी रहेगा.
शिव-पार्वती का आशीर्वाद
इस दिन शिववास योग भी बन रहा है, जब महादेव और मां पार्वती कैलाश पर विराजमान होंगे. यह संयोग इसे और फलदायी बनाएगा.
5 राशियों के लिए भाग्यशाली दिन
रवि पुष्य योग खरीदारी और नए कार्यों के लिए शुभ है. इस महासंयोग से मेष, कर्क, सिंह, तुला और धनु राशि वालों को विशेष लाभ होगा.
मेष को मिलेगा मेहनत का फल
मेष राशि वालों को नौकरी-व्यवसाय में लाभ, आर्थिक मजबूती और रुके कार्यों में सफलता मिलेगी.
कर्क और सिंह राशि की चमक
कर्क राशि को आर्थिक उन्नति और नए अवसर, जबकि सिंह को धन लाभ और विवाद सुलझने की संभावना है.
तुला को धन और आत्मविश्वास की प्राप्ति
तुला राशि वालों को निवेश से लाभ, पारिवारिक समस्याओं का समाधान और यात्रा के योग बन रहे हैं.
धनु को प्रमोशन और कर्ज से मुक्ति
धनु राशि के लिए आय में वृद्धि, कर्ज से राहत और नौकरी में तरक्की के संकेत हैं.