जगन्नाथ पुरी मंदिर के खजाने में कितना है सोना-चांदी और पैसा
India Daily Live
22 May 2024
जगन्नाथ पुरी में है खजाने का भंडार
ओडिशा के जगन्नाथ पुरी मंदिर में खजाना के भंडार है. इसमें 2 रत्न भंडार हैं.
40 साल के बाद नहीं खोला गया एक भंडार
इन दो भंडारों में एक तो हर त्योहार में खोला जाता है. वहीं, दूसरा रत्न भंडार 1978 में खोला गया था.
नियमित खुलता है बाहरी कक्ष
मंदिर का बाहरी रत्न भंडार नियमित रूप से खोला जाता है. त्योहारों पर भगवान के आभूषण निकाले जाते हैं.
आंतरिक भंडार को भी खोलने के लिए हुई थी कोशिश
मंदिर के आंतरिक रत्न भंडार को हाईकोर्ट के निर्देश पर 4 अप्रैल 2018 में खोलने का प्रयास किया गया था.
नहीं मिल पाई थीं चाबियां
मंदिर प्रशासन को आंतरिक रत्न भंडार की चाबियां नहीं मिल पाई थीं. इस कारण इसे खोला नहीं जा सका था.
इतना है खजाना
साल 2021 में तत्काली कानून मंत्री प्रताप जेना ने विधानासभा में रत्न भंडार में मौजूद खजाने का ब्योरा 1978 के अनुसार दिया था.
इतना था सोना-चांदी
इस भंडार में 12,831 भारी सोना, 22,153 भारी चांदी थी. एक भारी 11.66 ग्राम के बराबर है.
मंहगे पत्थर भी थे शामिल
सोना और चांदी के साथ ही महंगे पत्थर, चांदी के बर्तन और अन्य कीमती सामान भी इसमें था.
14 वस्तुओं का नहीं हो पाया था वजन
इस इन्वेंट्री प्रक्रिया के दौरान 14 सोने और चांदी की वस्तुओं का वजन नहीं किया जा सका था.