इन गलतियों से टूट सकता है आपका हरतालिका तीज व्रत!


Antima Pal
12 Sep 2026

बेहद पवित्र और कठिन माना जाता है यह व्रत

    हरतालिका तीज का व्रत महिलाओं के लिए बेहद पवित्र और कठिन माना जाता है.

सुहाग की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत

    इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा कर सुहाग की लंबी उम्र की कामना की जाती है.

महिलाएं रखती हैं निर्जला व्रत

    व्रत आमतौर पर निर्जला रखा जाता है, यानी पूरे दिन कुछ भी नहीं खाया-पिया जाता.

व्रत के दौरान कुछ बातों का रखें ध्यान

    इसलिए व्रत रखने वाली महिलाओं को कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.

बाल न धोएं

    इस व्रत के दौरान महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए.

बाल-नाखून न काटें

    हरतालिका तीज व्रत के दौरान नाखून या बाल काटना सही नहीं माना जाता है.

गुस्सा या वाद-विवाद से बचें

    व्रत के दौरान मन को शांत रखें. किसी भी हाल में गुस्सा या वाद-विवाद करने से बचें.

गलत रंग के कपड़े न पहनें

    इस दिन काले या सफेद रंग के वस्त्र पहनना अशुभ माना जाता है.

दिन में सोने से बचें

    हरतालिका तीज पर व्रती महिलाओं को दिन में सोने की मनाही होती है.

पूरी रात जागने का विधान

    इस व्रत में पूरी रात जागकर भजन-कीर्तन और कथा सुनने का विधान है.

More Stories