आज रात लाल होगा चंद्रमा! साल का आखिरी चंद्रग्रहण न चूकें!


Babli Rautela
07 Sep 2025

भाद्रपद पूर्णिमा का चंद्रग्रहण

    7 सितंबर 2025 को भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा के दिन साल का अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण भारत के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देगा.

ग्रहण का समय

    यह घटना रात 9:58 बजे शुरू होकर 1:26 बजे समाप्त होगी, जिसकी कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट होगी.

ब्लड मून की रंगत

    पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढक लेगी, जिससे सूर्य का प्रकाश वायुमंडल से टकराकर चंद्रमा को लाल रंग देगा, जिसे ब्लड मून कहते हैं.

पूर्ण ग्रहण की अवधि

    पूर्ण चंद्रग्रहण रात 11:00 बजे शुरू होकर 12:22 बजे तक रहेगा, जो 1 घंटे 21 मिनट तक चलेगा.

भारत में नजारा

    नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कई दूसरे शहरों में यह ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखेगा.

इन देशों में भी दिखेगा ग्रहण

    यह चंद्रग्रहण एशिया, पूर्वी अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के अधिकांश हिस्सों में भी देखा जा सकेगा.

कहां नहीं दिखेगा

    उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में यह खगोलीय नजारा दिखाई नहीं देगा, लेकिन सिंगापुर, दुबई और टोक्यो जैसे शहरों में इसका आनंद लिया जा सकेगा.

प्रकृति का अनोखा नजारा

    लाल रंग में नहाया चंद्रमा खगोल प्रेमियों के लिए एक शानदार अनुभव होगा, जो रात के आकाश को और आकर्षक बनाएगा.

सावधानियां और मान्यताएं

    मान्यता है कि चंद्रग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय होती है, इसलिए इस समय शुभ कार्य करने से बचना चाहिए.

More Stories