रामनवमी के दिन कन्या पूजन में लगाएं इन चीजों का भोग


Princy Sharma
05 Apr 2025

नवरात्र

    नवरात्र के नौ दिनों में नौंवे दिन यानी नवमी का बहुत बड़ा महत्व होता है. हिंदू धर्म में यह दिन उत्साह के साथ मनाया जाता है.

कन्या पूजन

    अष्टमी और नवमी के दिन भक्त कन्या पूजन करते हैं, जिसमें 9 छोटी लड़कियों की देवी के अवतार में पूजा की जाती है.

भोग

    चैत्र नवरात्री के नौंवे दिन राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा. राम नवमी 6 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन कई लोग कन्या पूजन भी करते हैं. चलिए जानते हैं भोग के रूप में क्या-क्या बना सकते हैं.

खीर

    कन्या पूजन के दौरान खीर का भोग बेहतर साबित हो सकता है. उबलते हुए दूध में साफ चावल डालकर पकाएं. फिर चीनी डालें और ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं.

पूरी

    भोग के लिए पूरी भी बना सकते हैं. स्वादिष्ट भोग बनाने के लिए गेहूं का आटा, सूजी और नमक जरूरत होगी. अच्छे से आटा गूंथे और छोटी-छोटी लोई बनाएं. फिर बेलकर गरम तेल में सेक लें.

सूजा का हलवा

    माता रानी को सूजी का हलवा बहुत पसंद है. यह बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को भूने और उसमें चीनी मिला लें. आप चाहें तो बादाम और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं.

सूखा चना

    सूखा चना का प्रसाद माता रानी को बहुत पसंद है. गरम तेल में उबले हुए चने डालें और नमक और मसाले जैसे भुना जीरा पाउडर (भूना पिसा जीरा), धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से पकाएं.

More Stories