5 या 6 अप्रैल, कब है मनाई जाएगी अष्टमी; यहां दूर करें कंफ्यूजन


Princy Sharma
04 Apr 2025

चैत्र नवरात्र

    इस बार चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि 5 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी. ऐसे में 6 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा.

तिथि

    चैत्र नवरात्र में दो जरूरी तिथि होती हैं पहली अष्टमी तिथि और दूसरी नवमी तिथि.

माता महागौरी की पूजा

    अष्टमी तिथि के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा की जाती है. ज्योतिषियों की मानें तो अष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं. वहीं, कुछ लोग अष्टमी तिथि के दिन ही कन्या पूजन करते हैं.

अष्टमी तिथि

    इस बार अष्टमी तिथि 4 अप्रैल को रात 8 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी और 5 अप्रैल को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर समाप्त हो जाएगी.

रवि योग

    अष्टमी तिथि के दिन रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है. रवि योग सुबह 5:32 मिनट पर शुरू होगी और समापन 6 अप्रैल को सुबह 6:05 मिनट पर होगा. रवि योग में भी कन्या पूजन की जाती है.

अभिजीत मुहूर्त

    अभिजीत मुहूर्त पर कन्या पूजन भी करना चाहिए. इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 से लेकर दोपहर 12:49 मिनट तक है

कन्या

    कन्या पूजन के दौरान सभी कन्या को ऊंचे आसन पर बैठाकर उनकी पूजा करें. फिर चरण साफ करें और चुनरी ओढ़ाकर माला पहनाएं. इसके बाद भोजन खिलाएं.

भोजन

    कन्या को भोजन खिलाकर उन्हें दक्षिणा और उपहार देकर चरण स्पर्श करें.

More Stories