रविवार ये चीजें खरीदना होता है अशुभ, हो सकता है घर में क्लेश!
Princy Sharma
03 Jun 2025
रविवार को क्या न खरीदें
हिंदू धर्म में किसी भी चीज को खरीदने का सही समय होता है. ऐसे में कई चीजें हैं जिसे रविवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए.
भगवान से जुड़ी सामग्री न खरीदें
पूजा की मूर्तियां, माला, धूप आदि रविवार को खरीदना घर के रिश्तों में दरार ला सकता है और धार्मिक शांति प्रभावित हो सकती है.
लाल रंग की चीजें न खरीदें
लाल कपड़े, पर्दे या सजावटी वस्तुएं रविवार को खरीदने से बचें. इससे घर की शांति और रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है.
आंखों से जुड़ी चीजें न खरीदें
चश्मा, आई ड्रॉप या कोई भी नेत्र संबंधी चीज रविवार को न खरीदें. इससे आंखों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.
नए बर्तन न लें
नया बर्तन रविवार को खरीदना आर्थिक तंगी को बुलावा दे सकता है. इससे धन से जुड़ी परेशानियाँ हो सकती हैं.
वाहन न खरीदें
गाड़ी, स्कूटर या कोई भी वाहन रविवार को खरीदने से माता दुर्गा नाराज हो सकती हैं. इससे वाहन से जुड़ी समस्याएं भी आ सकती हैं.
धारदार चीजों से बचें
चाकू, कैंची या किसी भी नुकीली चीज को रविवार को खरीदना नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित कर सकता है. इससे परिवार में अशांति हो सकती है.
फर्नीचर न खरीदें
रविवार के दिन फर्नीचर जैसे सोफा, टेबल, कुर्सी आदि खरीदने से घर में तनाव और झगड़े बढ़ सकते हैं.