Gold Price Today: इतिहास में सोना पहली बार 72,000 के करीब तो चांदी 82,000 के पार
India Daily Live
09 Apr 2024
72,000 के करीब पहुंचा सोना
इस कारोबारी हफ्ते के लगातार दूसरे दिन सोने के दाम में उछाल दर्ज की गई. मंगलवार को 24 कैरेट सोना 553 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 71,832 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. यह सोने का अब तक का सबसे उच्चतम रेट है.
सोमवार को भी महंगा हुआ था सोना
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 1397 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी उछाल के साथ 71,279 रुपये से स्तर पर बंद हुआ था.
82,000 के पार पहुंची चांदी
मंगलवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई. मंगलवार को चांदी 604 रुपये प्रति किलो दर से महंगी होकर 82,100 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई. यह चांदी का अब तक का हाईएस्ट रेट है.
सोमवार को भी चांदी की चमक हुई थी तेज
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 2400 रु. की बड़ी उछाल के साथ 81,496 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.
24 Carat Gold Rate
24 कैरेट यानी 99.9 % शुद्ध सोना 553 रु. महंगा होकर 71,832 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
23 Carat Gold Rate
23 कैरेट यानी 95.8 % शुद्ध गोल्ड 550 रु. तेजी के साथ 71,544 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ.
22 Carat Gold Rate
22 कैरेट यानी 91.7 % प्योर गोल्ड 506 रु. उछलकर 65,798 रुपये के स्तर पर रहा.
18 Carat Gold Rate
18 कैरेट यानी 75.0 % शुद्ध सोना 415 रु. की मजबूती के साथ 53,874 रुपये के स्तर पर रहा.
14 Carat Gold Rate
14 कैरेट यानी 58.3 % शुद्ध सोना 324 रु. की उछाल के साथ 42,022 रुपये के स्तर पर रहा.