अफ्रीका के खिलाफ हेड, मार्श और ग्रीन शतक लगाकर किस लिस्ट में हुए शामिल?


Praveen Kumar Mishra
24 Aug 2025

अफ्रीका के खिलाफ शतक

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और कैमरून ग्रीन ने शतकीय पारी खेली.

एक पारी में तीन शतक

    इसी के साथ वे उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें वनडे के किसी एक मैच में तीन प्लेयर्स ने शतक लगाए हैं.

2015 का कमाल

    साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला, राईली रूसो और एबी डी विलियर्स ने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे पारी में शतक लगाया था.

डी विलियर्स का कारनामा

    अफ्रीका के ही क्विंटन डी कॉक, फाफ डु प्लेसिस और एबी डी विलियर्स ने 2015 में ही भारत के खिलाफ शतक लगाया था.

इंग्लैंड का कमाल

    इंग्लैंड के फिल सॉल्ट, डेविड मलान और जोस बटलर ने 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ एक वनडे मैच की पारी में शतक लगाए थे और इस लिस्ट में शामिल हो गए थे.

अफ्रीकी बल्लेबाजों का रिकॉर्ड

    अफ्रीका के बल्लेबाज इस लिस्ट में एक बार फिर शामिल हैं और उन्होंने साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 3 शतक लगाए थे. इसमें क्विंटन डी कॉक, रैसी वानडर डुसेन और ऐडन मार्क्रम शामिल थे.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लिस्ट में शामिल

    अब ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और कैमरून ग्रीन भी इसी लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया है.

More Stories