New Year Party में ट्राई करें 2024 की ये ट्रेंडिंग हेयरस्टाइल्स


Princy Sharma
15 Dec 2024

हेयर स्टाइल

    साल 2024 खत्म हो रहा है और इस साल के ट्रेंडिंग हेयर स्टाइल ने खूब धूम मचाई. पॉपुलर हेयर स्टाइल

पॉपुलर हेयर स्टाइल

    यहां 2024 के 5 सबसे पॉपुलर हेयर स्टाइल की लिस्ट है, जिन्हें बॉलीवुड सेलेब्स ने खूब फ्लॉन्ट किया.

हाफ ओपन हेयरस्टाइल

    इस साल हाफ ओपन हेयरस्टाइल खूब ट्रेंड में बनी हुई थी. आलिया भट्ट और अनन्या पांडे ने इस हेयरस्टाइल को  सूट के साथ कैरी किया. वहीं, अथिया शेट्टी ने इसे अपने वेडिंग फंक्शन में अपनाया

शॉर्ट हेयर कर्ल्स

    छोटे बालों वाली लड़कियों के लिए सॉफ्ट कर्ल्स बेस्ट साबित हो सकते हैं. इस हेयरस्टाइल को  आलिया भट्ट और यामी गौतम ने इसे खूबसूरती से कैरी किया था. यह हेयरस्टाइल बालों को वॉल्यूम भी देता है.

ओपन वेव हेयर स्टाइल

    लंबे बालों के लिए वेव कर्ल्स बेस्ट हैं. दीपिका पादुकोण और कृति सेनन ने इसे अपनाकर क्लासी लुक कैरी किया. यह हेयरस्टाइल बालों को स्टाइलिश और आकर्षक बनाता है.

ब्रेड्स

    जिन लड़कियों का बाल मीडियम साइज के हैं उनके ऊपर ब्रेड्स हेयरस्टाइल काफी सुंदर साबित हो सकती है. जान्हवी कपूर ने लहंगा और सूट दोनों के साथ चोटी अपनाई.

स्लीक बन हेयर स्टाइल

    स्लीक बन हेयर स्टाइल हर किसी आउटफिट पर बेहद सुंदर लगता है. एक्ट्रेस की बात करें तो दीपिका पादुकोण और करीना कपूर ने इसे सूट के साथ कैरी किया.

More Stories