पूरे साल छाए रहे ये 7 Traditional Outfit, सब की बनी पहली पसंद


Princy Sharma
06 Dec 2024

फैशन ट्रेंड

    कुछ फैशन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं, जबकि कुछ पुराने फैशन आउटडेटेड हो जाते हैं. लेकिन कई बार पुराने आउटफिट्स को नए तरीके से पहनकर उन्हें फिर से फैशन में लाया जाता है.

एथनिक कलेक्शन

    आइए, आज जानते हैं इस साल के कुछ शानदार एथनिक कलेक्शन के बारे में, जिन्हें हर किसी ने अपनाया.

शिमर साड़ी

    शिमर साड़ी हमेशा ट्रेंड में रहती है, लेकिन इस साल नेट की फ्लावर वर्क शिमर साड़ी ने खासा ध्यान खींचा. महिलाएं ये साड़ी पार्टी और इवेंट में पहने दिखीं.

अनारकली सूट

    इस साल अनारकली सूट भी काफी ट्रेंड में रहा. प्लाजो के साथ अनारकली सूट भी फैशन में था और एक्ट्रेसेस इस पहनकर जलवा बिखेरते हुए नजर आईं.

टिशू साड़ी  

    जिम्मी चू और टिशू सिल्क की साड़ियां इस साल फैशन में रही. एक्ट्रेसेस और आम महिलाएं इस साड़ी में स्टाइलिश नजर आईं

बॉर्डर विद प्लेन साड़ी

     प्लेन साड़ियां इस साल काफी ट्रेंड में रही. थोड़ी बॉर्डर वर्क के साथ प्लेन साड़ियां लोगों की पसंद बनीं. कई एक्ट्रेसेस भी ऐसी साड़ियों में नजर आईं.

हैरम पैंट-कुर्ता और सूट

    हैरम पैंट के साथ कुर्ता और सूट सेट भी इस साल महिलाओं के बीच बेहद पॉपुलर रहा. पेप्लम स्टाइल कुर्ता और टॉप भी इस ट्रेंड का हिस्सा थे.

चूड़ीदार विद स्ट्रेट कुर्ता

     चूड़ीदार पजामे के साथ स्ट्रेट कुर्ता का पुराना स्टाइल इस साल फिर से ट्रेंड में रहा. यह स्टाइल एक समय में हमारी मम्मी के समय का था और अब फिर से पॉपुलर हो गया है.

शरारा सूट

    सिल्क शरारा सूट और गरारा स्टाइल इस साल काफी पॉपुलर रहा. सभी एक्ट्रेसेस ने इसे कई तरीके से रीक्रिएट करते हुए नजर आईं.

More Stories