तो इसलिए महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा लगती है सर्दी
Gyanendra Tiwari
31 Dec 2023
सर्दी का सितम
उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है. घने कोहरे ने ट्रेनों के पहिए जाम किए तो ठिठुरन और गलन ने लोगों को अलाव सेकने को मजबूर किया है.
महिलाओं को लगती अधिक सर्दी
अक्सर कहा जाता है कि महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा अधिक सर्दी लगती है.
महिलाओं को क्यों लगती आधिक सर्दी
महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा सर्दी क्यों अधिक लगती है इसे लेकर हेल्थ विशेषज्ञों ने 3 प्रमुख कारण बताए है. आइए जानते हैं.
मांसपेशियों का कम होना
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में कम मांसपेशियां होती है. जिसके चलते लड़कियों का शरीर लड़कों के अपेक्षा कम गर्मी पैदा कर पाता है. इसलिए महिलाओं को अधिक सर्दी लगती है.
लो मेटाबॉलिक रेट होना
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो महिलाओं में लो मेटाबॉलिक रेट होता है. मेटाबॉलिक रेट एनर्जी रिलीज रिलीज करने का एक प्रोसेस होता है जिसका उपयोग करके शरीर सभी अंगों को चलाने के लिए करता है.
प्रोजेस्टेरोन हार्मोन
प्रोजेस्टेरोन नामक हार्मोन के चलते महिलाओं को अधिक सर्दी लगती है. ये हार्मोन महिलाओं के मासिक धर्म और गर्भावस्था के दौरान एक्टिव होकर काम करता है.
डिस्क्लेमर
यहां बताई गई गई जानकारियां सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. हम किसी भी जानकारी के सही या गलत होने की पुष्टि नहीं करते.